लोगों की राय

नई पुस्तकें >> जंगल के जीव जन्तु

जंगल के जीव जन्तु

रामेश बेदी

प्रकाशक : आर्य प्रकाशन मंडल प्रकाशित वर्ष : 2013
पृष्ठ :304
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 12171
आईएसबीएन :9788188118991

Like this Hindi book 0

जंगल में रहने वाले जानवरों के जीवन पर सरल भाषा में सही जानकारी

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

भारत में जंगल के जीव-जन्तुओं की दुनिया में हमारा राष्टीय पशु शेर है, शक्ति का पुंज सिंह है, ऋषि-मुनियों द्वारा प्रतिपादित खूबसूरत हिरन हैं, हाथी हैं और मखमली कीड़ा वीरबहूटी है। दुर्लभ शेषनाग के साथ-साथ अनेक छोटे-बड़े जीव हैं, जिनसे जंगल शोभायमान होते हैं। इस पुस्तक में डॉ० रामेश बेदी ने ऐसे तीस जीवों का रहन-सहन, खान-पान, पारिवारिक जीवन और उनकी आदतों का घटना-प्रधान सचित्र वर्णन किया है। शुद्ध वैज्ञानिक धरातल से हटकर सरल भाषा और रोचक शैली में विषय को प्रस्तुत क्रिया गया है।

अधिकांश जीवो की जानकारी देते हुए लेखक ने वन्य-जीवन के अपने अनुभवों का ही सहारा लिया है। पुस्तक को पढ़ते समय जंगल के रहस्य परत दर परत खुलते चले जाते हैं। जंगल के रहस्य-रोमांच का ऐसा जीवंत वर्णन इस पुस्तक में किया गया है कि जंगल की दुनिया का चित्र आँखों के सामने साकार हो जाता है।

जंगली जीवों के बारे में लोक-मानस में प्रचलित कई अंधविश्वासों और धारणाओं का उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर खंडन कर सही तस्वीकर पाठकों के सामने रखी है। जंगल में स्वतंत्र रूप से विचरते जन्तुओं के जीवन पर आधारित यह पुस्तक पाठक को आद्योपांत अपनी विषय-वस्तु में रमाए रखती है। यह हमें वनों, वन्य-जीवों और पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करने की प्रेरणा देती है।

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai